Prayagraj : मोहर्रम के जुलूस में शामिल डीजे की टक्कर से मंदिर का चबूतरा क्षतिग्रस्त, तनाव के चलते पीएसी तैनात

बहरिया थानाक्षेत्र के नेवादा गांव में देर रात मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे की टक्कर से मंदिर का चबूतरा टूट गया। दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस की निगरानी में रातों रात क्षतिग्रस्त चबूतरे की टाइल्स एवं चबूतरे की मरम्मत कराई गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है तथा एहतियात के तौर पर पुलिस एवं पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 07:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : मोहर्रम के जुलूस में शामिल डीजे की टक्कर से मंदिर का चबूतरा क्षतिग्रस्त, तनाव के चलते पीएसी तैनात #CityStates #Prayagraj #MoharrumJulus #PrayagrajNews #KarnaipurPrayagraj #SubahSamachar