Meerut News: मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषण प्रबंधन पर जोर
खरखौदा। कृषि मंत्रालय के आह्वान पर खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के गांव अतराडा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गांव निवासी विनय त्यागी के आवास पर आयोजित गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा टिकाऊ खेती की नवीन तकनीकों के प्रति जागरूक करना था। आईएआरआई पूसा के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय ने मिट्टी की सेहत के महत्व को रेखांकित करते हुए नियमित मृदा परीक्षण कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर ही संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन संभव है, जिससे न केवल फसल की उत्पादकता बढ़ती है, बल्कि मृदा की उर्वरता भी दीर्घकाल तक बनी रहती है। डॉ. उपाध्याय ने सरकार द्वारा संचालित जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी दी। इस दौरान वैकल्पिक स्रोतों जैसे हरी खाद व गोबर की सड़ी हुई खाद के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। गोष्ठी में कई किसानों ने हिस्सा लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:42 IST
Meerut News: मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषण प्रबंधन पर जोर #EmphasisOnSoilHealthAndBalancedNutritionManagement #SubahSamachar
