Delhi NCR News: छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने पर जोर
नई दिल्ली। व्यावसायिक और कौशल-आधारित शिक्षण संस्थानों के छात्रों के प्लेसमेंट परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से मंगलवार को वाधवानी फाउंडेशन और ली रिदम के बीच समझौता किया गया। इसके तहत संरचित एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष 700 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम छात्रों को आधुनिक कार्यस्थलों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल, आत्मविश्वास और पेशेवर तैयारी प्रदान करेगा। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आज से फैकल्टी ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षकों और कार्यक्रम प्रमुखों को पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति और मूल्यांकन प्रक्रिया के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 18:33 IST
Delhi NCR News: छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने पर जोर #EmphasisOnIncreasingTheEmployabilityOfStudents #SubahSamachar
