Kangra News: पालमपुर पूर्व सैनिक लीग की बैठक में सदस्यता बढ़ाने पर जोर
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक लीग पालमपुर की बैठक अध्यक्ष रमेश डढवाल की अध्यक्षता में हुई। रमेश डढवाल ने लीग की सदस्यता बढ़ाने और बैठकों में अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया। लीग मीडिया प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया बैठक में एक सदस्य ने रोबोटिक सर्जरी को लेकर अधिकृत अस्पतालों में अतिरिक्त राशि मांगने का विरोध जताते हुए पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना में सम्मिलित करने की मांग उठाई। इसे पारित कर संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने की सहमति बनी। सदस्यों ने सीएसडी कैंटीन में कैश लेने की मांग भी उठाई। लीग सदस्यों ने प्रदेश पूर्व सैनिक लीग की ओर से पालमपुर लीग के पूर्व सैनिक की सदस्यता रद्द करने के प्रयास को निरस्त करते हुए कड़ा संज्ञान लिया। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से इस प्रस्ताव का विरोध किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गगन सिंह, महासचिव रणजीत कटोच, सलाहकार राम कुमार वर्मा सहित उपाध्यक्ष रश्म चंद कटोच, ओंकार चंद समेत कई लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 20:37 IST
Kangra News: पालमपुर पूर्व सैनिक लीग की बैठक में सदस्यता बढ़ाने पर जोर #KangraNews #KangraTodayNews #KangraUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
