Roorkee News: सौंदर्यीकरण के बाद ट्राॅमा सेंटर में शुरू हुई इमरजेंसी सेवाएं
सौंदर्यीकरण के बाद ट्रामा सेंटर में शुरू हुई इमरजेंसी सेवाएं20 लाख रुपये की लागत से हुआ है सौंदर्यीकरण, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ ट्राॅमा सेंटररुड़की। सिविल अस्पताल स्थित ट्राॅमा सेंटर का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार से इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अब सड़क दुर्घटना व अन्य गंभीर मामलों में घायल मरीजों को ट्राॅमा सेंटर के भवन में उपचार मिलेगा। सौंदर्यीकरण निर्माण के चलते इमरजेंसी को अस्थायी तौर पर अस्पताल के ड्रग वेयर हाउस में शिफ्ट कर दिया गया था। ट्रामा सेंटर का सौंदर्यीकरण कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत करीब 20 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। कार्य के दौरान ट्राॅमा सेंटर में भवन की मरम्मत, नई टाइल्स, पेंटिंग, आधुनिक बेड, लाइटिंग व्यवस्था और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। सौंदर्यीकरण के बाद भवन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां अव्यवस्था और सीमित संसाधनों के कारण चिकित्सकों और मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब उन्हें राहत मिली है। सिविल अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी मनोज नवानी ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर को इस तरह तैयार किया गया है जिससे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 17:19 IST
Roorkee News: सौंदर्यीकरण के बाद ट्राॅमा सेंटर में शुरू हुई इमरजेंसी सेवाएं #EmergencyServicesStartedInTraumaCenter #SubahSamachar
