Elon Musk: आईपीओ से पहले एलन मस्क का मास्टर स्ट्रोक, स्पेसएक्स और एक्स एआई का किया विलय, क्यों उठाया ये कदम?
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष की दुनिया में एलन मस्क ने बड़ा दांव खेला है।मस्क ने अपनी स्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी कंपनियों को एक साथ जोड़ने का फैसला किया है।उनकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्सने सोमवार को घोषणा की कि उसने एक्स एआईकंपनी को खरीद लिया है। स्पेस एक्स ने इस बात पर भी जोर दिया कियह कदम मस्क की तकनीकी ताकत को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है। इस विलय के साथ अबइस नए बड़े कंपनी में अब कई चीजेंएक साथ काम करेंगी। जैसे कि मक्स काउनका एआई चैटबॉट ग्रोक,उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंकऔर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स।मस्क ने बार-बार कहा है कि उनका सपना है कि भविष्य में डेटा सेंटर यानी बड़े कंप्यूटर और सर्वर, अंतरिक्ष में चल सकें। ये भी पढ़ें:-USISF: केंद्रीय बजट के सुधारों से बढ़ेगा वैश्विक निवेश, भारत-अमेरिकी रणनीतिक मंच ने जताया भरोसा इंटरनेट और एआई तक पहुंच होगी आसान बता दें कि टेक की दुनिया में मस्क के इस मास्टर स्टॉक सेतकनीक तेजीसे विकसित होगी और दुनिया भर में इंटरनेट और एआई की पहुंच आसान होगी। कुल मिलाकर विशेष बात यह है कि यह कदम मस्क की बड़ी योजना के हिस्से के रूप में लिया गया है, जिसमें वह इस नई सुपर टेक कंपनी को साल के अंत तक शेयर मार्केट में लाने का सोच रहे हैं। यानी, कंपनी का IPO किया जाएगा, जिससे आम लोग भी इसमें निवेश कर सकेंगे। संक्षेप में कहा जाए तो, एलन मस्क एक ऐसी कंपनी बना रहे हैं जो अंतरिक्ष, एआई और इंटरनेट के क्षेत्र में उनकी पूरी ताकत को जोड़ देगी। ये भी पढ़ें:-अब कहां जाएगा पाकिस्तान: रूस की चौखट से भी मिली जिल्लत, भारत के साथ विवाद में मध्यस्थता नहीं करेंगे पुतिन अन्य वीडियो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 03:44 IST
Elon Musk: आईपीओ से पहले एलन मस्क का मास्टर स्ट्रोक, स्पेसएक्स और एक्स एआई का किया विलय, क्यों उठाया ये कदम? #World #International #ElonMusk #Spacex #XAi #CompanyMerger #SubahSamachar
