Starlink Phone: स्टारलिंक के फोन पर एलन मस्क ने तोड़ी चुप्पी, बताया आएगा या नहीं

कुछ दिन पहले एलन मस्क ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में कहा था कि स्टारलिंक स्मार्टफोन किसी दिन संभव हो सकता है। इसी बयान के बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि कंपनी ऐसे फोन पर काम कर रही है, जो सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होगा और मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर नहीं रहेगा। कोई एक्टिव प्रोजेक्ट नहीं, फोकस सिर्फ इंटरनेट पर मस्क ने अब साफ कर दिया है कि स्टारलिंक का पूरा ध्यान फिलहाल सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं पर है। कंपनी का मकसद दुनिया के दूरदराज और नेटवर्क-विहीन इलाकों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है, न कि स्मार्टफोन हार्डवेयरमार्केट में उतरना है। ये भी पढ़े:Starlink Phone:iPhone हो या सैमसंग, सबके छक्के छुड़ा देगा ये फोन, जानिए क्या है एलन मस्क का प्लान क्या किसी मोबाइल के साथ पार्टनरशिप हालांकि स्टारलिंक स्मार्टफोन नहीं बना रही है, लेकिन अमेरिका में टी-मोबाइल के साथ उसकी साझेदारी जारी है। इस साझेदारी से यूजर्स को डायरेक्ट- टू- डिवाइस सैटेलाइट कम्यूनिकेशन की सुविधा मिल रही है। यानी की मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी में कनेक्ट रहना संभव है। आपात स्थिति में अहम साबित हो सकती है टेक्नोलॉजी ये टेक्नोलॉजी खासतौर पर आपदा या नेटवर्क फेल होने की स्थिति में लोगों को एक-दूसरे से जुड़े रहने में मदद करती है। इसी वजह से इसे भविष्य की कनेक्टिविटी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। ये भी पढ़े:SpaceX:एलन मस्क अंतरिक्ष में बिछाएंगे 10 लाख सैटेलाइट्स का 'महाजाल', स्पेस से कंट्रोल होंगे AI डेटा सेंटर भारत के लिए स्टारलिंक की क्या तैयारियां स्टारलिंक दुनियाभर में अपनी सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रही है। भारत में भी इसी साल सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की तैयारी में है। फिलहाल भारतीय उपमहाद्वीप में श्रीलंका, बांग्लादेश जैसे देशों में स्टारलिंक नेटवर्क पहले से काम कर रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Tech diary National



Starlink Phone: स्टारलिंक के फोन पर एलन मस्क ने तोड़ी चुप्पी, बताया आएगा या नहीं #TechDiary #National #SubahSamachar