UP: आजमगढ़ में 16.30 करोड़ से 329 मजरों का विद्युतीकरण, 292 में काम पूरे; दिए जा चुके हैं 2404 नए कनेक्शन
Azamgarh News: जोन की चारों सर्किल में चयनित अविद्युतीकृत 329 मजरों में से 292 मजरों में काम पूरा हो चुका है। 2404 नए कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं। शेष बचे 37 मजरों में मई के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समय के साथ ही आबादी बढ़ रही है लोग गांव या शहर से बाहर तेजी से मकान बन रहे और मजरे बन रहे हैं। ऐसे नए अविद्युतीकृत मजरों का विद्युतीकरण करने के लिए बिजली निगम की तरफ से बीते वर्ष मजरों का चयन किया गया था। मुख्य अभियंता इंजी. रामबाबू ने बताया कि आजमगढ़ की चारों सर्किल में कुल 329 मजरे चयनित किए गए हैं। इन मजरों में बने घरों तक एबीसी केबल, खंभा और ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली पहुंचाने के लिए 16.30 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसमें आजमगढ़ में नौ, मऊ में एक और बलिया में 6.30 करोड़ रुपये से विद्युतीकरण का कार्य कराया जाना है और 3200 नए कनेक्शन देने का लक्ष्य है। कार्ययोजना की मंजूरी मिलने के बाद नए मजरों को विद्युतीकृत करने का का चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 329 मजरों के सापेक्ष 292 मजरों में विद्युतीकरण कर 2404 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इन मजरों में अब खंभा, पोल के सहारे बिजली की आपूर्ति की शुरू हो चुकी है। बचे 37 मजरों में काम चल रहा है मई तक उनका भी विद्युतीकरण कर दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 18:49 IST
UP: आजमगढ़ में 16.30 करोड़ से 329 मजरों का विद्युतीकरण, 292 में काम पूरे; दिए जा चुके हैं 2404 नए कनेक्शन #CityStates #Varanasi #Azamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
