Ambala News: मांगों के समर्थन में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

मुलाना। एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर वीरवार को प्रदेश भर के निगम कार्यालयों में बिजली कर्मियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। कैंट यूनिट के कर्मचारियों ने मुलाना डिवीजन में प्रदर्शन करते हुए अपनी 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।प्रदर्शन की अध्यक्षता केंद्रीय परिषद के उप प्रधान राजकुमार सेहला ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एग्री डिस्कॉम रद्द करने, कच्चे कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन देने और एचकेआरएन को बंद करने जैसी मांगों पर सरकार का उदासीन रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सर्कल सचिव सतबीर देशवाल ने कहा कि हिसार में हुई हाउस मीटिंग के निर्णय के अनुसार यह दो दिवसीय आंदोलन शुरू किया गया है। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के लिए मजबूर होंगे। इसके तहत प्रदेशव्यापी हड़ताल भी संभव है। इस दौरान मुलाना डिवीजन में काफी संख्या में बिजली कर्मी एकजुट रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: मांगों के समर्थन में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन #ElectricityWorkersDemonstratedInSupportOfTheirDemands. #SubahSamachar