Kullu News: भुंतर-बजौरा-दियार में 20 से 24 तक बिजली बंद
भुंतर (कुल्लू)। विद्युत उपमंडल भुंतर के तहत आने वाले फीडरों का आवश्यक रखरखाव और तकनीकी सुधार किया जाएगा। इसके लिए आगामी 20 से 24 फरवरी तक कार्य होगा। 20 और 21 फरवरी को 11 केवी दियार फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहण, भाटग्रां, बाहमीनाला, जरड़, कलहैली, लोअर कलहैली, कमांद, लोअर बजौरा, लोअर हाट में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे ही 22 फरवरी को भुंतर बाजार, एयरपोर्ट, खोखन चौक, तहसील, सैनिक चौक, पारला भुंतर, हाथीथान, गड़सा रोड, जिया, छरोड़नाला, नरोगी, शाट, बड़ा भुईन, छन्नीकोड, जलूग्रां, औद्योगिक क्षेत्र शमशी, जिया, मौहल चौक, अंगोरा फार्म, इंडियन ऑयल, सब्जी मंडी, संध्या पेलेस, नाग मंदिर में कट लगेगा। वहीं 24 फरवरी को कलहैली फीडर के तहत शाढ़ाबाई, कलैहली, बजौरा, रेरी, बजौरा, हाट, मशगां, लोअर बजौरा, शाड़ीनाला आदि में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अमन कुमार ने कहा कि यदि निर्धारित तिथियों पर मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 18:00 IST
Kullu News: भुंतर-बजौरा-दियार में 20 से 24 तक बिजली बंद #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
