Prayagraj : झुलसा देने वाली गर्मी में 36 परिषदीय स्कूलों की काटी गई बिजली, स्मार्ट क्लास ठप

45 डिग्री तापमान में सोरांव के 36 परिषदीय विद्यालयों की बिजली काट दी गई है। इन स्कूलों में पिछले एक महीने से न पंखा चल रहा है न ही स्मार्ट क्लास का संचालन हो पा रहा है। बच्चे पानी के लिए भी परेशान हो रहे हैं। सोरांव क्षेत्र में कुल 95 विद्यालय संचालित हैं। इसमें शिवगढ़ प्रथम, नारायणपुर, बाहर सराय, बारी, बहोरिकपुर, सोरांव, खेमानंदपुर समेत कई विद्यालयों पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है। बताया जाता है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ग्राम प्रधानों के पास बिल पहुंचा दिया था। मगर ग्राम प्रधानों का कहना है कि उनके पास बजट ही नहीं है। इसके बाद 24 मार्च से विभाग ने स्कूलों का कनेक्शन काटना शुरू कर दिया। अब तक 36 स्कूलों की बिजली काटी जा चुकी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कनेक्शन जुड़वा दिया जाएगा। मगर सवाल यह उठता है कि भीषण गर्मी में बिजली कटने की नौबत ही क्यों आई अधिकारियों ने बिजली विभाग से इस बाबत पहले क्यों नहीं बात की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 10:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : झुलसा देने वाली गर्मी में 36 परिषदीय स्कूलों की काटी गई बिजली, स्मार्ट क्लास ठप #CityStates #Prayagraj #BsaPrayagraj #ElectricityBill #PrimarySchool #SubahSamachar