Chamba News: कुगति व बड़ग्रां में बिजली आपूर्ति ठप, ठंड में अंधेरे में रह रहे लोग
भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत कुगति, बड़ग्रां, घटौर, न्यागाम, बजोल में बिजली आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। इसकी वजह से वहां रहने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड में रातें काटना मुश्किल हो रहा है। बिजली से चलने वाले उपकरणों का भी ग्रामीण इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उपमंडल भरमौर में 11 ट्रांसफार्मर अभी तक बंद पड़े हैं। जिनकी बहाली को लेकर बोर्ड के कर्मचारी काम तो कर रहे हैं लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इसका मुख्य कारण सड़कों का अवरुद्ध होना भी माना जा रहा है। बिजली कर्मचारी पैदल ट्रांसफार्मरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जहां पर नया ट्रांसफार्मर रखा जाना है, वहां पर उसे पहुंचाना मुश्किल है। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता किशन सूर्यवंशी ने बताया कि 176 ट्रांसफार्मरों में से 11 अभी तक बहाल नहीं हुए हैं। जिन्हें जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 31, 2026, 23:38 IST
Chamba News: कुगति व बड़ग्रां में बिजली आपूर्ति ठप, ठंड में अंधेरे में रह रहे लोग #ChambaNews #ChambaTodayNews #ChambaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
