Electricity Crisis: वाराणसी में ओवरलोड होकर जल रहे ट्रांसफॉर्मर, 915 मेगावाट पहुंची खपत; परेशानी बढ़ी

Electricity Crisis:बढ़ती गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। दिन हो या रात, ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होकर जल रहे हैं। ट्रिपिंग इतनी अधिक हो रही है कि शहर की 20 से अधिक काॅलोनियों में लोग गर्मी से बिलबिला गए हैं। मंगलवार की तरह बुधवार की रात भी बिजली की आवाजाही जारी रही। बुधवार शाम आई आंधी के दौरान भी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली कटी रही। रात में वोल्टेज की भी समस्या है। एसी, कूलर और पंखे भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। दो दिन से जिले की बिजली खपत 900 मेगावाट के पार पहुंच गई है। बुधवार को इस महीने में पहली बार खपत 915 मेगावाट पहुंची। औसतन जून में बिजली की खपत 800 मेगावाट तक रहती है। बुधवार को लहरतारा, भिटारी रोड पर दोपहर 2 बजे बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि जल्द बिजली आ जाएगी, लेकिन तीन घंटे तक बिजली नहीं आई, जिससे लोग बिलबिला उठे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 23:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Electricity Crisis: वाराणसी में ओवरलोड होकर जल रहे ट्रांसफॉर्मर, 915 मेगावाट पहुंची खपत; परेशानी बढ़ी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar