Electricity Crisis: 24 घंटे में 15 बार ट्रिप कर रही बिजली, दोगुनी के करीब डिमांड; फाल्ट-ब्रेकडाउन से परेशानी

Electricity Crisis: तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। घरों और प्रतिष्ठानों में एसी, कूलर, पंखा, फ्रीज का इस्तेमाल तेजी से हो रहा है। लोड बढ़ने से 24 घंटे में 15-16 बार बिजली ट्रिप कर जा रही है, वहीं, ओवरलोड से प्रतिदिन औसतन 12 से 13 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। कटौती के साथ ही ट्रिपिंग भी शुरू हो गई है। इससे भीषण गर्मी में जनमानस बेहाल हो जा रहा है। सामान्य दिनों में 300 से 325 मेगावाट तक बिजली की खपत होती है, लेकिन बीते शनिवार को जिले में जहां 518 मेगावाट बिजली खपत हुई थी वहीं, 24 घंटे बाद रविवार को बिजली की डिमांड बढ़कर 558 मेगावाट पर पहुंच गई। अहरौला क्षेत्र के रेडहा और गोपालगंज भेदौरा सब स्टेशनों से लगभग 14 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। दोनों स्टेशनों से करीब 15 बार बिजली ट्रिप कर रही है। बार- बार ट्रिपिंग से खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है। किसानों को रात में घंटों बैठकर बिजली का इंतजार करना पड़ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 20:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Electricity Crisis: 24 घंटे में 15 बार ट्रिप कर रही बिजली, दोगुनी के करीब डिमांड; फाल्ट-ब्रेकडाउन से परेशानी #CityStates #Azamgarh #Varanasi #ElectricityCrisis #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar