Electricity Crisis: बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, गावों में पेड़ गिरने से तीन घंटे बत्ती गुल; परेशानी
UP Electricity Crisis: बिजली निगम की बेहतर आपूर्ति के दावों की बुधवार को हुई तेज हवा और बारिश ने पोल खोल दी। मौसम बिगड़ते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बार-बार ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई। कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, ट्रांसफार्मर जल गया और पेड़ गिरने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। देर रात तक रुक-रुक कर बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के बेनियाबाग के पास सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। वहीं कछवा रोड स्थित सेवापुरी ब्लॉक के ठठरा बिजली उपकेंद्र के पास पेड़ की डाल बिजली लाइन पर गिरने से तार टूट गया। इसके कारण करीब ढाई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य के बाद बिजली बहाल कराई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 00:05 IST
Electricity Crisis: बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, गावों में पेड़ गिरने से तीन घंटे बत्ती गुल; परेशानी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #ElectricityCrisis #SubahSamachar
