Power Crisis: बिजली तो है... वोल्टेज नहीं है, भीषण गर्मी में शोपीस बने पंखे-कूलर, रात भर जागी काशी
भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। शहर की 15 से अधिक कॉलोनियों में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हैं। रात में वोल्टेज भी इतना नहीं मिल पा रहा है कि एसी, कूलर और पंखे चल सकें। दो दिन से जिले की औसत खपत 900 मेगावाट के पार पहुंच गई है। औसतन जून में बिजली की खपत 800 मेगावाट तक रहती है। लहरतारा, भिटारी रोड पर दोपहर बृहस्पतिवार को 2 बजे बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि जल्द बिजली आ जाएगी, लेकिन तीन घंटे तक बिजली नहीं आई तो लोग बिलबिला उठे। ट्रांसफॉर्मर से आई तेज आवाज बिजली गुल मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास शाम 6.30 बजे तेज आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली। इसके बाद सब्जी मार्केट और आसपास के घरों में बिजली कट गई। शाम करीब 7 बजे इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर में भी तार से चिंगारी निकलती रही। बिजली तो आई, लेकिन लो वोल्टेज से निजात नहीं मिल सकी। इधर भट्ठी इलाके में कुशवाहानगर काॅलोनी में ट्रांसफॉर्मर का फेज उड़ने की वजह से बुधवार दोपहर 12.30 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 11:15 IST
Power Crisis: बिजली तो है... वोल्टेज नहीं है, भीषण गर्मी में शोपीस बने पंखे-कूलर, रात भर जागी काशी #CityStates #Varanasi #HeatInVaranasi #VaranasiWeather #VaranasiNew #SubahSamachar
