Electricity Crisis: मड़ौली में जल गई एबीसी, नई बस्ती में तार टूटने से गुल रही बिजली; खराब हो गया ट्रांसफॉर्मर

Electricity Crisis UP: गर्मी बढ़ते ही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था फिर से लड़खड़ाने लगी है। शुक्रवार को सेंट जांस कालोनी मड़ौली में एबीसी केबल में आग लग गई तो नई बस्ती नाथूपुर में तार टूटने की वजह से बिजली गुल हो गई। इसके अलावा लहरतारा, महेशपुर, ककरमत्ता से लेकर चेतगंज तक बिजली की आवाजाही रात तक जारी रही। बिजली निगम की ओर से बेहतर आपूर्ति के लिए जगह-जगह तार बदलवाने के साथ ही ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद भी इस सप्ताह के शुरूआत से फाल्ट होने के साथ ही ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार की आधी रात बाद दो बजे नाथुपुर नई बस्ती में तार टूट गया। इस वजह से घरों में अंधेरा छा गया। लोगों ने उपकेंद्र को सूचना दी लेकिन आपूर्ति दो घंटे बाद ही बहाल हो सकी। सेंट जांस कालोनी मड़ौली में ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार दोपहर 12 बजे खराब हो गया। सूचना लोगों ने इसके बाद भी ट्रांसफॉर्मर सही करने में दो घंटे का समय लग गया। इसके अलावा लहरतारा नई बस्ती, चौरछठवां, मड़ौली, महमूरगंज, ककरमत्ता, कंदवा में भी बिजली की आवाजाही जारी रही। कई इलाकों में एक ही फेस बिजली मिलने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 00:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Electricity Crisis: मड़ौली में जल गई एबीसी, नई बस्ती में तार टूटने से गुल रही बिजली; खराब हो गया ट्रांसफॉर्मर #CityStates #Azamgarh #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar