Shahjahanpur News: विद्यत निगम ने बिना नोटिस के बढ़ा दिया लोड, 2705 बिजली उपभोक्ताओं को लगा झटका

प्रीपेड मीटर से छुटकारा मिलने के बाद भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं को बिजली निगम ने एक बार फिर से झटका दिया है। शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार शाम 2705 उपभोक्ताओं की बिना सहमति के उनका लोड बढ़ा दिया गया है। मैसेज आने के बाद लोगों ने एसई और एक्सईएन कार्यालय में पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई है। उपभोक्ताओं के अनुसार, लोड बढ़ने से बिजली का खर्च बढ़ जाएगा। भीषण गर्मी में बिजली के लोकल फॉल्ट से जूझ रहे उपभोक्ताओं की बेचैनी शुक्रवार की शाम उस समय बढ़ गई, जब लोगों के पास लोड बढ़ने का मैसेज आया। एक किलोवाट वालों का दो और दो वालों का तीन किलोवाट लोड कर दिया गया है। इसे लेकर उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि उनसे सहमति लेने की जरूरत भी नहीं समझी गई। उपभोक्ताओं के अनुसार, लोड बढ़ने से प्रति यूनिट बिजली महंगी हो जाएगी। उपभोक्ताओं को प्रति किलोवाट तीन सौ रुपये सिक्योरिटी चार्ज भी देना पड़ेगा। एक किलोवाट पर सौ यूनिट से कम खर्च होने पर 250 से 300 रुपये का बिल बनता था, लेकिन दो किलोवाट होने पर आठ सौ रुपये तक बिल चुकाना पड़ेगा। इससे उपभोक्ताओं के ऊपर महंगाई का बोझ बढ़ेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: विद्यत निगम ने बिना नोटिस के बढ़ा दिया लोड, 2705 बिजली उपभोक्ताओं को लगा झटका #CityStates #Shahjahanpur #Uppcl #ElectricityCorporation #ElectricityLoad #ElectricityConsumer #Electricity #SubahSamachar