Kangra News: बिना पंजीकरण के चल रही कैंपिंग साइट का कटेगा बिजली कनेक्शन

धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के तहत बिना पंजीकरण लंबे समय से व्यावसायिक गतिविधियां चला रही एक कैंपिंग साइट पर पर्यटन विभाग ने शिकंजा कसा है। विभागीय जांच में नियमों के विपरीत बिना पंजीकरण के ही साइट का संचालन किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पर्यटन विभाग ने बिजली बोर्ड को संबंधित कैंपिंग साइट का बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।पर्यटन विभाग से निर्देश मिलने के बाद बिजली बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए कैंपिंग साइट मालिक को 15 दिन का नोटिस थमाया है। नोटिस में निर्धारित अवधि के भीतर पंजीकरण से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समयसीमा में प्रक्रिया पूरी न करने की सूरत में साइट का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा विनय धीमान ने बताया कि जांच में कैंपिंग साइट के लंबे समय से बिना पंजीकरण चलने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद बिजली बोर्ड को कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बिजली बोर्ड मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने बताया कि पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के आधार पर संबंधित साइट मालिक को 15 दिन का नोटिस जारी कर दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 19:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: बिना पंजीकरण के चल रही कैंपिंग साइट का कटेगा बिजली कनेक्शन #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar