विद्युत बोर्ड की तिमाही रिपोर्ट: डलहौजी में बिजली का लंबा इंतजार, रामपुर में कम हुई अंधेरे की मार
हिमाचल प्रदेश में गर्मियों के तीन महीनों के दौरान लाखों बिजली उपभोक्ताओं को आपूर्ति में रुकावटों का सामना करना पड़ा। राज्य विद्युत बोर्ड की वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से जून 2026 तक प्रदेश के 13 बिजली मंडलों में दर्ज 29.27 लाख उपभोक्ताओं में से 24.21 लाख उपभोक्ता बिजली कटौती से प्रभावित हुए। इस दौरान बिजली आपूर्ति कुल 17,273 बार बाधित हुई और रुकावटों की कुल अवधि 4,20,844 मिनट रही। आंकड़ों में डलहौजी में सबसे लंबी औसत बाधित अवधि, जबकि रामपुर में सबसे कम अवधि दर्ज की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 22:07 IST
विद्युत बोर्ड की तिमाही रिपोर्ट: डलहौजी में बिजली का लंबा इंतजार, रामपुर में कम हुई अंधेरे की मार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpElectricityBoard #SubahSamachar
