सुनाम में बिजली मैकेनिक की मौत: सजावट के लिए दुकान पर लगा रहा था लड़ियां, हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया
दिवाली के त्योहार की तैयारियों के बीच सुनाम में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया। सिनेमा रोड स्थित एक दुकान में सजावटी लड़ियां (लाइट्स) लगाते समय 20 वर्षीय बिजली मैकेनिक ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर हुई मौत करंट का जोरदार झटका लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान रविदासपुरा टिब्बी निवासी कमलजीत सिंह (20) पुत्र मनदीप सिंह के रूप में हुई है। कमलजीत पेशे से बिजली मैकेनिक का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह सिनेमा रोड पर स्थित एक दुकान पर दिवाली को लेकर सजावटी लड़ियां लगाने गया था। पुलिस ने कब्जे में लिया शव दुकान के ऊपरी हिस्से में लड़ियां बांधते समय अचानक ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गया। संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान वहां मौजूद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नजदीकी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 15:52 IST
सुनाम में बिजली मैकेनिक की मौत: सजावट के लिए दुकान पर लगा रहा था लड़ियां, हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #SubahSamachar
