Noida News: बिजली कटौती ने फिर उपभोक्ताओं काे किया परेशान

- शहर के अलग-अलग सेक्टरों में हुई फाल्ट के चलते बिजली गुल, रात में हुई परेशानीमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। बिजली गुल होने से सोमवार को उपभोक्ताओं को फिर परेशान होना पड़ा। दिन में बिजली न रहने के कारण शहर के कई सेक्टरों के उपभोक्ताओं को गर्मी का सामना करना पड़ा। देरी से फाल्ट अटेंड होने की वजह से दो से तीन घंटे तक घराें में बिजली नहीं रही। बिजली न होने की शिकायत उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन भी की लेकिन कोई जवाब नहीं आया। सेक्टर 45 के रहने वाले नितिन कसाना ने बताया कि बिजली न होने की शिकायत दिन के समय 1912 पर की। काफी देर इंतजार करने के बाद भी बिजली चालू नहीं हो पाई। बरोला के रहने वाले नितिन यादव ने बताया कि बारिश के बाद रविवार को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन सोमवार को कटौती ने दोबारा परेशान किया। दोपहर और शाम के समय बिजली बार-बार गुल होती रही। सेक्टर 5 के रहने वाले विवेक महाजन ने बताया कि कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल करके बिजली न होने की शिकायत की। कुछ देर में बिजली दुरुस्त होने की बात कही गई लेकिन दो घंटे तक बिजली नहीं आई। मांग में होने लगी बढ़ोतरी: बारिश के दौरान शनिवार को बिजली की मांग 2240 मेगावाट तक पहुंच गई थी। सोमवार को मांग में दोबारा इजाफा होने लगा। मांग में डेढ़ सौ मेगावाट की वृद्धि हो गई। घरों में लगे एसी के तापमान को भी लोगाें ने बीस डिग्री पर कर दिया। इस वजह से बिजली आपूर्ति कई सेक्टराें में लड़खड़ाई भी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: बिजली कटौती ने फिर उपभोक्ताओं काे किया परेशान #ElectricCutPtroblem #SubahSamachar