Mandi News: ब्रौहकड़ी और बोबर रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस

मंडी। मंडी जिले में अब पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की पहल शुरू की जा रही है। इस पहल के तहत आने वाले समय में सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों को दौड़ाया जाएगा। परिवहन निगम ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। पहाड़ी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों की कामयाबी को परखा गया। पहले दिन मंडी से ब्रौहकड़ी रूट, इसके बाद मंडी से बोबर रूट पर परिवहन निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में अधिकृत कंपनी के कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल लिया। वाहनों की लगातार बढ़ रही संख्या से पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ रहा है। परिवहन निगम ने पर्यावरण को सहेजने के लिए अब बसों में बदलाव करने की योजना बनाई है। भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों को विभिन्न रूटों पर दौड़ाने का निर्णय लिया है। इलेक्ट्रिक बस की बैटरी दो घंटे चार्ज करने पर करीब 180 किलोमीटर की दूरी तय करती है। पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी माइलेज परखने के लिए पहले ट्रायल लिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बस जब चढ़ाई की ओर चलती है तो बैटरी की अधिक खपत होती है जबकि उतराई व मैदानी क्षेत्र में कम खपत होती है। इन सभी बिंदुओं का ट्रायल के दौरान विश्लेषण किया गया। इसके बाद बलद्वाड़ा, संधोल तथा बरोट में बसों का ट्रायल किया जाएगा।बुधवार को इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हुआ। ब्रौहकड़ी व बोबर रूट पर ट्रायल लिया गया। जिले के अन्य भागों में भी ट्रायल किया जाएगा। ये बसें पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल हैं। -उत्तम चंद, मंडलीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 23:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: ब्रौहकड़ी और बोबर रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस #MandiNews #MandiTodayNews #MandiUpdate #News #Breaking #SubahSamachar