EV Bikes: पेट्रोल का झंझट खत्म, ये हैं 501 किमी तक चलने वाली भारत की बाइक्स, जानें आपके लिए कौन-सी है बेस्ट
Electric Bike Range: अब बाजार में ऐसी कई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें उपलब्ध हैं, जो शानदार रेंज के साथ आधुनिक फीचर्स भी देती हैं। अगर आप ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं, जो एक बार चार्ज होने पर लंबी दूरी तय करे और चलाने का खर्च भी कम हो, तो यह जानकारी आपके काम की है। यहां हम आपको ओला, रिवोल्ट, कोमाकी और मैटर की चार ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी रेंज और फीचर्स के कारण चर्चा में हैं। ओला रोडस्टर X+ रेंज के मामले में यह बाइक इस लिस्ट में सबसे आगे मानी जा रही है। बैटरी और रेंज: यह मॉडल 4.5kWh और 9.1kWh जैसे दो बैटरी ऑप्शंस में आता है। इसका 9.1kWh बैटरी पैक सिंगल फुल चार्ज पर 501 किमी (IDC) तक की अभूतपूर्व रेंज प्रदान करता है। मोटर और स्पीड: इसमें 11kW की पीक मोटर दी गई है। यह बाइक केवल 2.7 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 125 kmph है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब1,04,022 रखी गई है। रिवोल्ट RV ब्लेजX स्मार्ट फीचर्स और रिमूवेबल बैटरी टेक्नोलॉजी चाहने वालों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है: बैटरी और चार्जिंग: इसमें 3.2kWh की रिमूवेबल यानी निकालने योग्य बैटरी लगी है, जो फास्ट चार्जर की मदद से मात्र 80 मिनट में 70-80% तक चार्ज हो जाती है। रेंज और परफॉर्मेंस: इस स्मार्ट बाइक की क्लेम्ड रेंज 150 किमी है। इसमें 4kW की मोटर मिलती है और इसकी टॉप-स्पीड 85 kmph है। कीमत की बात करें तो यह आपको करीब 1,19,990 रुपये तक मिल सकता है। कोमाकी रेंजर क्रूजर लुक और कम्फर्टेबल राइड की तलाश करने वाले राइडर्स के लिए यह एक अनोखा मॉडल है: बैटरी और रेंज: यह एक इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है, जिसमें 3.6kWh का बैटरी पैक दिया गया है। फुल चार्ज होने पर यह 250 किमी तक का सफर तय कर सकती है। चार्जिंग टाइम: इसकी बैटरी को 0 से 90% तक चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है। मुख्य फीचर्स: इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑनबोर्ड नेविगेशन और टेलीस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। जो कि आपको करीब 1,31,499 रुपये तक पड़ सकती है। मैटर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हाई-टेक फीचर्स और स्पॉटी लुक्स के साथ आने वाली यह एक प्रीमियम बाइक है: मॉडल और परफॉर्मेंस: यह बाइक दो वेरिएंट्स 5000 और 5000+ में उपलब्ध है। दोनों में 10kW की मोटर लगी है, जो बाइक को 6 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंचा देती है। रेंज: एक बार फुल चार्ज करने पर यह 172 किमी (IDC) की रेंज देती है। एडवांस्ड फीचर्स: केबिन या कंसोल में 7-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, इन-बिल्ट नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल कनेक्टिविटी जैसी स्मार्ट सुविधाएं दी गई हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब1,83,308 रुपये है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 04:57 IST
EV Bikes: पेट्रोल का झंझट खत्म, ये हैं 501 किमी तक चलने वाली भारत की बाइक्स, जानें आपके लिए कौन-सी है बेस्ट #Automobiles #National #Ev #EvBike #AutoNews #SubahSamachar
