Bankipur Bihar Election : आचार संहिता लागू, पटना की बांकीपुर सीट पर उप-चुनाव की तारीख आई; जानें, कब-क्या होगा
बिहार में फिर चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। एक सीट पर उप चुनाव होना है, लेकिन बिहार में इसकी चर्चा लंबे समय से चल रही थी। अब भारत निर्वाचन आयोग ने पटना की बांकीपुर सीट पर उप चुनाव की तारीखें जारी कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नवीन को पार्टी राज्यसभा ले गई। इसी कारण नितिन ने इस सीट से विधायकी छोड़ी और अब उप चुनाव हो रहा है। 30 जुलाई को मतदान होगा और तीन अगस्त को मतगणना के साथ परिणाम जारी हो जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 09:50 IST
Bankipur Bihar Election : आचार संहिता लागू, पटना की बांकीपुर सीट पर उप-चुनाव की तारीख आई; जानें, कब-क्या होगा #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar
