Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राले की टक्कर से बुजुर्ग महिला की गई जान
रादौर। शहर के अनाज मंडी चौक पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में पैदल सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर-ट्राला की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राला चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के कारण मंडी गेट के पास कुछ समय के लिए जाम भी लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।गांव बापौली निवासी राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उनकी चाची सुनीता देवी शुक्रवार सुबह रादौर स्थित बैंक से पेंशन लेने आई थीं। पेंशन लेने के बाद वह बिजली कार्यालय में बिल जमा कराने के लिए अनाज मंडी चौक पर पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राला ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 06:03 IST
Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राले की टक्कर से बुजुर्ग महिला की गई जान #ElderlyWomanKilledInTractor-trailerCollision #SubahSamachar
