मधुमक्खियों का कहर: बच्चों ने कंकड़ से छेड़ा छत्ता, भड़कीं मधुमक्खियां; हमले में बकरी चरा रहे बुजुर्ग की मौत
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा कस्बे के कुरैशी मोहल्ला निवासी इश्तियाक कुरैशी (65) की मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। क्या है मामला परिजनों के अनुसार इश्तियाक कुरैशी मंगलवार शाम बकरी चराने के लिए फरिहा स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास गए थे। इसी दौरान कुछ लड़के पास के आम के पेड़ से फल तोड़ने के लिए कंकड़ मार रहे थे। पेड़ के समीप मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा था। कंकड़ छत्ते से टकराते ही मधुमक्खियां भड़क गईं और झुंड बनाकर आसपास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। लड़के तो वहां से भाग निकले, लेकिन इश्तियाक कुरैशी मधुमक्खियों के झुंड में फंस गए। मधुमक्खियों ने उनके शरीर पर लगातार डंक मारना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए वह पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल के हौज में भरे पानी में उतर गए और काफी देर तक पानी में डूबे रहे। इसके बावजूद मधुमक्खियां पानी के ऊपर मंडराती रहीं। जब सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो वह पानी से बाहर निकलकर खेतों की ओर भागे, लेकिन मधुमक्खियों का झुंड उनका पीछा करता रहा और पूरे शरीर पर डंक मारता रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 09:51 IST
मधुमक्खियों का कहर: बच्चों ने कंकड़ से छेड़ा छत्ता, भड़कीं मधुमक्खियां; हमले में बकरी चरा रहे बुजुर्ग की मौत #CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhNews #HoneyBeeAttack #AzamgarhLatestNews #SubahSamachar
