मथुरा न्यूज: यमुना में नहाने उतरे वृद्ध, पैर फिसलते ही गहराई में चले गए; डूबने से हो गई मौत

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के समीप शनिवार को यमुना नदी में नहाते समय एक वृद्ध डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकलवाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को एक युवक देवराहा बाबा आश्रम के समीप यमुना नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। वृद्ध को डूबता देख मौके पर मौजूद नाविकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकलवाया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान राम अवध गुप्ता पुत्र रामदास गुप्ता निवासी औरिहर कला, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। युवक के कपड़ों के पास से एक टिकट भी मिला है। वह मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में घूमने के लिए आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 14:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मथुरा न्यूज: यमुना में नहाने उतरे वृद्ध, पैर फिसलते ही गहराई में चले गए; डूबने से हो गई मौत #CityStates #Mathura #Agra #MathuraNews #Mant #YamunaRiver #ElderlyManDrowns #DevarahaBabaAshram #GhazipurResident #RescueDivers #DrowningIncident #SubahSamachar