हैवानियत: छह साल की बच्ची से 75 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म, बालिका की हालत देख परिजनों के उड़े होश
ननिहाल आई छह साल की बालिका से रविवार को 75 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म किया। मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नई दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि कस्बे के एक मोहल्ले में उनके भाई रहते हैं। वह भाई के यहां शादी समारोह में आई थी। 28 जून की दोपहर उनकी बेटी मोहल्ले में दुकान पर कुरकुरे लेने गई थी। मल्हौंवा रोड नहर बाईपास निवासी चांद खां (75) उनकी बेटी को उठा ले गया। आरोप है कि एकांत में ले जाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची बालिका की हालत देख परिजन के होश उड़ गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 19:35 IST
हैवानियत: छह साल की बच्ची से 75 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म, बालिका की हालत देख परिजनों के उड़े होश #CityStates #Hamirpur #Kanpur #UttarPradesh #HamirpurNews #UpNews #CrimeNews #MisdeedsWithGirl #SubahSamachar
