Panipat News: जेसीबी की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

पानीपत। जीटी रोड पर दीवाना रोड के सामने वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे जेसीबी की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग विपिन कुमार की मौत हो गई। विपिन कुमार टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर गए थे। जेसीबी का पहिया उनके ऊपर से उतरने मौत का बड़ा कारण रहा। उनके बेटे की पहले मौत हो चुकी है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कृष्णपुरा की सोनी रानी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता विपिन कुमार जीटी रोड स्थित ओम ओवरसीज में काम करते थे। वे वीरवार शाम करीब 6:30 बजे ड्यूटी से साइकिल पर घर आ रहे थे। वे दीवाना रोड के पास फोर लेन पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार जेसीबी के चालक ने उनको टक्कर मार दी। उनके पिता सड़क पर गिर गए और जेसीबी का टायर उनके ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनी रानी ने बताया कि उनके भाई की पहले ही मौत हो चुकी है और वे अब दो ही बहनें हैं। पिता ही परिवार का मुख्य सहारा थे। चालक जेसीबी को छोड़कर भाग गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 03:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: जेसीबी की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत #ElderlyCyclistDiesAfterBeingHitByAJCB #SubahSamachar