मथुरा में खौफनाक वारदात: गंडासे से काट दी छोटे भाई की गर्दन, हाथ और कान भी काट दिए; आरोपी पत्नी संग हुआ फरार
मथुरा के सौंख में बड़े भाई ने 35 वर्षीय छोटे भाई को गड़ासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया। दोनों भाइयों की पत्नियां सगी बहनें हैं। पिछले डेढ़ वर्ष से घर मे विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में दोनों पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 11:41 IST
मथुरा में खौफनाक वारदात: गंडासे से काट दी छोटे भाई की गर्दन, हाथ और कान भी काट दिए; आरोपी पत्नी संग हुआ फरार #CityStates #Mathura #Agra #UttarPradesh #MathuraMurderCase #BrotherKillsBrother #AxeAttackIndia #DomesticDisputeKilling #मथुराहत्या #भाईनेभाईकोमारा #SubahSamachar
