Panipat News: वोट आठ मिले, कुर्सी के साथ 12 खड़े, चार रहे दूर, ज्योति ने दूसरी बार ली शपथ

पानीपत। ज्योति शर्मा ने जिला परिषद अध्यक्ष की बुधवार दोपहर 12 बजे होलाष्टक में अभिजीत मुहूर्त में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में उपाध्यक्ष समेत 12 पार्षद पार्षद शामिल हुए जबकि ज्योति को चुनाव में आठ वोट मिले थे। ज्योति शर्मा शपथ लेते समय अटक गई। उपायुक्त ने पूरी शपथ पढ़ी और ज्योति शर्मा ने इनके साथ-साथ बोला। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने इसके बाद ज्योति शर्मा कुर्सी पर बैठाकर जिम्मेदारी सौंपी। ज्योति शर्मा ने दो मार्च को जिला परिषद के हाउस की बैठक बुलाई है। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। जिला परिषद की अध्यक्ष ज्योति शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को दोपहर 12 बजे जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में किया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण ने उनका स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी और पूर्व मेयर अवनीत कौर विशेष रूप से शामिल रही। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने ज्योति शर्मा शपथ दिलानी शुरू की। उपायुक्त ने मैं से शुरुआत की। इससे आगे ज्योति शर्मा को अपनी शपथ लेनी थी। ज्योति शर्मा मैं बोलने के बाद अटक गई। उपायुक्त ने कहा कि आप बोलें। ज्योति इसके बाद अटक गई। उपायुक्त ने फिर पूरी शपथ पढ़ी। इसका ज्योति शर्मा ने अनुशरण किया। पार्षद आकाश पोरिया, रणदीप कवी, संदीप जागलान और ममता शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहे। यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 हरिओम महाराज के प्रतिनिधि आचार्य शुभम शामिल हुए। उन्होंने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। बाॅक्ससभी पार्षदों को साथ लेकर कराएंगे विकास जिला परिषद अध्यक्ष न होने पर करीब आठ महीने से नए विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। हाउस की बैठक भी नहीं बुलाई जा सकी थी। ज्योति शर्मा ने कार्यभार संभालते ही पहला काम हाउस की बैठक बुलाने का किया। पार्षदों की सहमति से दो मार्च को हाउस की बैठक बुलाई। ज्योति शर्मा ने बताया कि वे सभी पार्षदों को साथ लेकर विकास कार्य कराएंगी। जिला परिषद का काम गांवों में गली व नाली बनाना ही नहीं है। वे शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। पानीपत को प्रदेश में पहले नंबर पर लेकर जाएंगी। शहरों में गांव की तर्ज पर विकास कराया जाएगा। हाउस में पक्ष विपक्ष की कोई बात मन में नहीं है। सभी सदस्यों को परिवार के सदस्यों की तरह साथ लेकर चलेंगी।बाॅक्सअब तक का घटनाक्रम-वार्ड-13 की पार्षद काजल देशवाल भाजपा की ज्योति शर्मा के खिलाफ 14 जून 2024 अविश्वास लाकर अध्यक्ष बनी थीं।-पूर्व अध्यक्ष ज्योति शर्मा के पति भाजपा नेता प्रदीप शर्मा ने मार्च 2024 में मुख्यमंत्री नायब सैनी को शिकायत दी थी। उन्होंने काजल देशवाल पर (बीसी-ए) के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर चुनाव लड़ने के आरोप लगाए थे। -अतिरिक्त उपायुक्त 26 जून 2025 को जाति प्रमाणपत्र को रद्द कर दिया था। -पंचायत विभाग के निदेशक ने 27 जून 2025 को काजल देशवाल को जिला परिषद की सदस्यता खत्म कर दी थी। -प्रदीप शर्मा की शिकायत पर बाद में थाना शहर पुलिस में काजल देशवाल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। दाे बार टली चुनाव की बैठक जिला परिषद अध्यक्ष के लिए चुनाव 28 जनवरी को तय किया था। चुनाव अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज की तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसे में चुनाव बैठक स्थगित कर दी थी। प्रशासन ने फिर छह फरवरी को बैठक तय की थी। इसमें नौ पार्षद पहुंचे थे। इनमें से आठ पार्षदों ने हाजिरी लगानी थी। बैठक में 11 पार्षदों का कोरम पूरा नहीं हो पाया था। ऐसे में प्रशासन ने बैठक स्थगित कर दी थी। प्रशासन ने 16 फरवरी को फिर बैठक रखी। बैठक में सभी 16 पार्षद शामिल हुए थे। भाजपा ने ज्योति शर्मा को उम्मीदवार बनाया था। उनके सामने भाजपा की सुदेश ने नामांकन दाखिल किया था। दोनों को आठ-आठ वोट मिले थे। चुनाव अधिकारी नगर निगम के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी ने पर्ची डाली थी। इसमें ज्योति शर्मा के नाम की पर्ची निकली थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 03:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: वोट आठ मिले, कुर्सी के साथ 12 खड़े, चार रहे दूर, ज्योति ने दूसरी बार ली शपथ #EightVotesWereCast #12StoodByTheChair #FourStayedAway #JyotiTookOathForTheSecondTime. #SubahSamachar