UP: वाराणसी में 8 सड़कों का लोकार्पण, राज्य मंत्री रविंद्र बोले- विकास कार्यों को समय से पूरा किया जा रहा है
Varanasi Development: प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने 8 सड़क नवनिर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने उत्तरी विधानसभा के अकथा वार्ड के पैगंबरपुर, रूपनपुर, अकेलवा बाबा, मां वैष्णो कॉलोनी, नवापुरा, अनमोल नगर, श्रीनगर कालोनी आदि क्षेत्रों में 224.61 लाख रूपये की लागत से होने वाले डूडा, आवास विकास एवं विधायक निधि से सड़क बनाई गई। मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश की योगी सरकार क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। जनमानस को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए सड़कों के साथ गलियों का भी विकास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जिन विकास एवं निर्माण कार्यों को शुरू किया जा रहा है, उन्हें समय से पूरा कराकर जनता को समर्पित किया जा रहा है और लोगों को उसका त्वरित लाभ मिलने लग रहा है। इस अवसर पर राजेंद्र मौर्या पार्षद, संजय जायसवाल पार्षद, अतुल सिंह, दिलीप चौहान, अजित सिंह, मनोज जायसवाल, अरविंद जायसवाल, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 15:12 IST
UP: वाराणसी में 8 सड़कों का लोकार्पण, राज्य मंत्री रविंद्र बोले- विकास कार्यों को समय से पूरा किया जा रहा है #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
