Balrampur News: ग्रामीण क्षेत्रों की आठ सड़कें होंगी चकाचक

बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की आठ सड़कों का निर्माण 1.44 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। शासन से बजट मिल गया है। अब टेंडर की तैयारी है। सड़कें बनने से एक लाख से अधिक ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा।सदर विधानसभा क्षेत्र के हृदयनगर संपर्क मार्ग का निर्माण 25 लाख रुपये से कराया जाएगा। देवरिया रानीजोत मार्ग से गणेशपुर ज्वालापुरवा होते हुए कोड़री संपर्क मार्ग के निर्माण पर 7.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह मन्नीजोत से टिकुइया तक सड़क के निर्माण पर 31.30 लाख रुपये खर्च होंगे। पंडरिया (पडरी) संपर्क मार्ग का निर्माण 12.50 लाख रुपये से व कल्लाभट्टा सरदारगढ़ से मोहम्मदपुर विजय संपर्क मार्ग का निर्माण 23.80 लाख रुपये से कराया जाएगा। बहराइच मार्ग से हसुवाडोल संपर्क मार्ग के लिए 18.80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बच्चा-बच्ची संपर्क मार्ग पर 10 लाख रुपये तथा हरिहरगंज ललिया से पाननकुइयां संपर्क मार्ग पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण संतोष कुमार, मोहित, राजेंद्र, विवेक व राहुल आदि ने कहा कि सड़कों के निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी। किसानों, स्कूली बच्चों और मरीजों की परेशानी दूर होगी।कराई जा रही टेंडर प्रक्रियासड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। सभी सड़कों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 22:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Balrampur News: ग्रामीण क्षेत्रों की आठ सड़कें होंगी चकाचक #UpNews #BalrampurNews #SubahSamachar