Rajasthan: फर्जी डिग्री से मिली नौकरी पड़ी भारी! बांसवाड़ा में 18 PTI बर्खास्त, डूंगरपुर के 8 पर भी लटकी तलवार
फर्जी डिग्री के मामले में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बांसवाड़ा जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 18 तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी मामले में डूंगरपुर जिले के आठ शारीरिक शिक्षकों पर भी बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। उन्हें भी बर्खास्त करने के आदेश कभी भी जारी हो सकते हैं। 2022 मेंआयोजित की गई थीभर्ती परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वर्ष 2022 में शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें अपात्र अभ्यर्थियों के चयनित होने का मामला सामने आया था। इसकी शिकायत पर की गई जांच में 61 नाम सामने आए, जिन्होंने फर्जी डिग्री प्रस्तुत की थी। इनमें 42 डूंगरपुर जिले के और 19 बांसवाड़ा जिले के अभ्यर्थी शामिल थे। 35 की नियुक्ति होगी निरस्त बांसवाड़ा में 18 शारीरिक शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि डूंगरपुर के 8 शारीरिक शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। इसके अलावा उदयपुर के तीन तथा प्रतापगढ़, जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़ और जैसलमेर जिलों से भी एक-एक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होनी है। इस संबंध में दस्तावेजों की जांच के बाद चयन बोर्ड के उप सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार विभागीय स्तर पर आदेश जारी किए जाएंगे। आधे से अधिक एक ही समाज के बांसवाड़ा में जिन 18 शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, उनमें आधे से अधिक शिक्षक एक ही समाज के हैं। वहीं, डूंगरपुर में जिन 8 शारीरिक शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होनी है, उनमें भी इसी समाज के 6 अभ्यर्थी शामिल हैं। ये भी पढ़ें:फर्जी वोटिंग का आरोप और फिर बवाल, जयपुर हाईकोर्ट बूथ पर क्या हुआ ऐसा कि रद्द करना पड़ा मतदान यह है मामला उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में 5,546 पदों पर शारीरिक शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान कई अभ्यर्थियों की डिग्री फर्जी पाई गई थी। इसके बाद एसओजी ने जांच करते हुए 165 से अधिक अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले भी दर्ज किए थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 09:50 IST
Rajasthan: फर्जी डिग्री से मिली नौकरी पड़ी भारी! बांसवाड़ा में 18 PTI बर्खास्त, डूंगरपुर के 8 पर भी लटकी तलवार #CityStates #Crime #Banswara #Rajasthan #Dungarpur #PtiRecruitment #FakeDegree #Dismissal #18TeachersOut #ActionTakenAgainst8 #SubahSamachar
