Palwal News: कहासुनी में एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल

लाठी-डंडों और रॉड से हमला करने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्जसंवाद न्यूज एजेंसी पलवल। गांव राखौता में सफाई को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। हमले में महिलाओं सहित एक ही परिवार के आठ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 10 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई प्रहलाद की शादी की रस्म पीली चिट्ठी के अवसर पर उन्होंने घर के सामने रास्ते और चौक की सफाई करवाई थी। इसी बात को लेकर गांव के शीशपाल, वीरपाल, हरबंश, रहीश सहित अन्य लोगों ने आपत्ति जताई और रंजिश रखने लगे। आरोप है कि सभी आरोपी हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और यह कहते हुए विवाद करने लगे कि चौक उनका है।कहासुनी के दौरान आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया। हमले में संजीव, उनके पिता रतन सिंह, माता नत्थो देवी, भाई प्रहलाद व नरेंद्र, चाचा रामजीलाल, चाची बीना देवी और चचेरे भाई विक्रम को गंभीर चोटें आईं। नत्थो देवी और विक्रम का हाथ टूट गया। सदर थाना प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 18:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Palwal News: कहासुनी में एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल #EightPeopleOfTheSameFamilySeriouslyInjuredInAltercation #SubahSamachar