UP: बरेली में माफिया लल्ला गद्दी समेत आठ अपराधी होंगे जिला बदर, मंत्री के दो रिश्तेदारों पर भी कसा शिकंजा
बरेली में एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने गुंडा एक्ट के तहत आठ पेशेवर अपराधियों को जिला बदर किया है। इनमें उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के दो रिश्तेदार, माफिया लल्ला गद्दी भी शामिल हैं। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बदमाश विकास राठौर, बहेड़ी के इमरान व परवेज मलिक, बारादरी के जुनैद, विशाल, टिंकू राठौर, सौरभ राठौर और मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। टिंकू राठौर और सौरभ राठौर उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के पति के सगे भतीजे हैं। हालांकि, मंत्री के पति कई बार इनसे कोई सरोकार न होने का दावा कर चुके हैं। दोनों ने महिला अधिवक्ता के पति व परिजनों पर फायरिंग की थी। पीड़ित परिवार लगातार मंत्री के पति पर इन्हें आश्रय देने का आरोप लगाता रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 03:21 IST
UP: बरेली में माफिया लल्ला गद्दी समेत आठ अपराधी होंगे जिला बदर, मंत्री के दो रिश्तेदारों पर भी कसा शिकंजा #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #LallaGaddi #Criminals #Crime #Police #SubahSamachar
