Ranchi News: झारखंड में अदा की गई ईद की नमाज, मंत्री दीपिका पांडेय ने सभी को दी बधाई

राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में ईद की नमाजअदा की गई। रांची के डोरंडा ईदगाह में ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथनमाजअदा की। सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी और नमाज़ के दौरान पूरा माहौल भाईचारे और उत्साह से भरा नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डोरंडा थाना की थानेदार दीपिका प्रसाद मौके पर मौजूद रहीं और पूरे कार्यक्रम की निगरानी करती दिखीं। पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकिनमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। नमाजके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे इलाके में आपसी सौहार्द और खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से ईद की नमाजशांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। गोड्डा में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह नेदी बधाई वहीं गोड्डा में ईद उल फितर के मौके पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लोगों से मिलकर उन्हें ईद की बधाई दी। उन्होंने जिलेवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्यौहार मनाने की अपील की। ईद उल फितर के मौके पर जिले के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों और चौक-चौराहों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का निरीक्षण किया गया। ये भी पढ़ें:CM हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान देना पूर्व मंत्री को पड़ा भारी, कांग्रेस ने तीन साल के लिए निकाला रांची में5000 जवान तैनात रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है। शहर में जिला पुलिस के साथ आईआरबी, जैप, होमगार्ड और केंद्रीय बलों को मिलाकर लगभग 5000 जवान तैनात किए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से फोर्स की तैनाती की गई है और थाना प्रभारियों को लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 11:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ranchi News: झारखंड में अदा की गई ईद की नमाज, मंत्री दीपिका पांडेय ने सभी को दी बधाई #CityStates #Jharkhand #Ranchi #PrayersWereOfferedInVariousDistricts #Eid #Godda #Namaz #MinisterDeepikaPandey #SubahSamachar