Hathras News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटी ईको कार, नौ घायल

सोरों गंगाघाट से अस्थि विसर्जन कर हरियाणा लौट रहा एक परिवार मंगलवार की सुबह हादसे का शिकार हो गया। हाथरस-सिकंदराराऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नगला रति के निकट कुत्ते को बचाने के प्रयास में ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क निर्माण के लिए रखी गिट्टी पर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नूंह (हरियाणा) के जिरका फिरोजपुर राउली निवासी भीम सिंह अपनी माता संतोष देवी के निधन के बाद परिवार के सदस्यों के साथ सोरों (कासगंज) में अस्थि विसर्जन करने गए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे लौटते समय नगला रति के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई।हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर डायल और सलेमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सीएचसी पर चिकित्सक डॉ. हितेष वार्ष्णेय और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में भीम सिंह, अर्जुन सिंह, रोहित, मंजू पत्नी अशोक कुमार, दीपांशु, इमरत, हिमांशु, रामफल, कार चालक हरेंद्र निवासी जिरका फिरोजपुर राउली जनपद नूंह हरियाणा, रेनू पत्नी अशोक कुमार निवासी बंचारी थाना होडल जनपद पलवल हरियाणा शामिल हैं। सभी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटी ईको कार, नौ घायल #HathrasNews #AccidentInjured #SubahSamachar