Jammu News: कॉलेजों में छात्राओं को मिलेगी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, सरकार का निर्देश
- सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सभी डिग्री कॉलेजों में कार्यक्रम अनिवार्यअमर उजाला ब्यूरो जम्मू। प्रदेश के सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों में छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग अनिवार्य कर दी गई है। डायरेक्टर कॉलेजेज ने सर्कुलर जारी कर सभी कॉलेजों को प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के तहत सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों को छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने होंगे। इसके लिए कॉलेजों को युवा सेवा एवं खेल विभाग और अन्य संबंधित सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। अब तक अधिकांश कॉलेजों में इस तरह की ट्रेनिंग नियमित रूप से उपलब्ध नहीं थी जिससे छात्राओं को आत्मरक्षा के औपचारिक अवसर सीमित थे। आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में करीब 140 से अधिक सरकारी डिग्री कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कुल छात्र संख्या दो लाख से अधिक है। इनमें बड़ी हिस्सेदारी सरकारी कॉलेजों की है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की पहल से कॉलेज परिसरों में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा और छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 02:38 IST
Jammu News: कॉलेजों में छात्राओं को मिलेगी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, सरकार का निर्देश #EducationNews #SubahSamachar
