Jammu News: इलाज में एआई, अस्पतालों के प्रबंधन में तकनीकि के इस्तेमाल पर होगा मंथन
- आईआईएम जम्मू में दो दिन जुटेंगे स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गज, अस्पतालों की चुनौतियों पर होगा मंथनअमर उजाला ब्यूरोजम्मू। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं कैसे मिलें, इलाज में एआई और नई तकनीक का इस्तेमाल कैसे बढ़े और अस्पतालों का खर्च कैसे संभले इन मुद्दों पर शुक्रवार से जम्मू में देश-विदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। आईआईएम जम्मू और कंसोर्टियम ऑफ एक्रेडिटेड हेल्थकेयर ऑर्गेनाइजेशंस (सीएएचओ) की ओर से शुक्रवार और शनिवार को ग्लोबल सीईओ कॉन्क्लेव-2026 आयोजित किया जाएगा। इसमें अस्पतालों के प्रमुख, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, नीति निर्माता और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे।सम्मेलन में अस्पतालों में एआई के इस्तेमाल, मरीजों को बेहतर अनुभव देने, अस्पतालों के खर्च और आय में संतुलन बनाने तथा कर्मचारियों की भर्ती और उन्हें नौकरी में बनाए रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पहले दिन सात सत्रों में एआई के इस्तेमाल, अस्पतालों के कामकाज में सुधार, आर्थिक स्थिति और महिला नेतृत्व जैसे विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे। दूसरे दिन पांच सत्र होंगे। इनमें नई चिकित्सा तकनीक, अस्पतालों की पहचान बनाने, बेहतर प्रबंधन और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन का उद्घाटन नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. विनोद के. पॉल करेंगे। आईआईएम जम्मू के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. मिलिंद पी. कांबले और नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। -----------------दो संस्थानों के साथ होंगे समझौतेआईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने बताया कि सम्मेलन में आईआईएम जम्मू और अमेरिका के अलबामा विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग और जानकारी साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। दूसरे दिन आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन के साथ भी समझौता होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 03:21 IST
Jammu News: इलाज में एआई, अस्पतालों के प्रबंधन में तकनीकि के इस्तेमाल पर होगा मंथन #EducationNews #SubahSamachar
