शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी : चेतन चौहान

केलांग (लाहौल-स्पीति)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी चेतन चौहान ने कहा कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। आज हालात ऐसे हैं कि एक परीक्षा के आयोजन के लिए भी सेना की मदद लेनी पड़ रही है, जो व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।उदयपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में चेतन चौहान ने कहा कि नीट परीक्षा के नाम पर शिक्षा मंत्रालय हर साल छात्रों से करोड़ों रुपये शुल्क के रूप में एकत्र करता है। वहीं, जमा दो के बाद नीट की तैयारी और कोचिंग पर एक परिवार को सालाना पांच से छह लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। इसके बावजूद पिछले कुछ वर्षों से लगातार नीट के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी के कारण कई छात्र मानसिक दबाव में आ रहे हैं और कुछ मामलों में आत्महत्या जैसी दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे हालात में छात्रों और अभिभावकों का परीक्षा व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है।चेतन चौहान ने आरोप लगाया कि देश में शिक्षा और कोचिंग के नाम पर बड़े स्तर पर धांधली हो रही है, जिसका खामियाजा छात्रों और उनके अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान दोरजे लारजे, अनिल ठाकुर, दलीप बौद्ध, हीराम गौड़, अरुण, गणेश, अर्जुन और सुरेश भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 16:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
KuLLu new hp news



शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी : चेतन चौहान #KuLLuNewHpNews #SubahSamachar