Kangra News: धर्मशाला की सड़कों पर उतरेंगे शिक्षित बेरोजगार

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं के भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर 14 अगस्त को धर्मशाला में सड़कों पर उतरेंगे। जेबीटी, टीजीटी, बीएड, शास्त्री और पीईटी बेरोजगार संघ स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले विरोध प्रदर्शन और शांतिपूर्ण रैली करेगा। यह जानकारी बुधवार को संघ के संयोजक सोनी कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।उन्होंने बताया कि रैली सुबह 11 बजे शहीद स्मारक से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचेगी। प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन से विधिवत लिखित अनुमति प्राप्त कर ली गई है। संघ ने प्रदेश सरकार से बैचवाइज-कम-कमीशन के आधार पर नियमित रिक्त पदों को जल्द भरने, टीजीटी उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगारों के लिए समयबद्ध एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने और न्यायसंगत भर्ती नियम सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।सोनी कुमार ने कहा कि यह लड़ाई केवल परीक्षार्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के युवाओं के अधिकार और शिक्षा व्यवस्था के भविष्य से जुड़ी है। संघ ने छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों से इस महारैली में शामिल होकर युवाओं की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: धर्मशाला की सड़कों पर उतरेंगे शिक्षित बेरोजगार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar