Ballia News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, लगता है जाम

बलिया। शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी आम लोगों पर भारी पड़ रही है। वहीं, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चुनौती बनते जा रहे है। कई बार जाम की स्थिति बन जा रही है। उनके लिए न कोई रूट है और न ही कोई स्टैंड है। हालत यह है कि जहां खड़ा कर दिए वहीं उनका स्टैंड हो गया। सबसे खतरनाक स्थिति तब हो जाती है जब बीच सड़क पर ही खड़ा कर सवारी बैठने लगते है। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, सवारी के चक्कर में एक दूसरे के समकक्ष लगा लेते है। पीछे वाले वाहनों के हार्न देने पर भी वह साइड नहीं करते। सवारी के चक्कर में कई बार टक्कर भी हो जाती है। इससे कार चालकों का नुकसान हो जाता है। कार चालकों के विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। प्रशासन की माने तो शहर के अंदर लगभग 3500 ये अधिक रिक्शा का संचालन होता है। इनके लिए रूट नंबर कई बार पुलिस की तरफ से बनाया गया लेकिन उसका पालन नहीं हुआ, जिससे चलते दिक्कत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।माल्देपुर-कदम चौराहा फोरलेन पर रेलवे स्टेशन के सामने दोनों लेन पर ई-रिक्शा वालों का कब्जा रहता है। चित्तू पांडेय चौराहा पर हर वक्त जाम रहता है। फोरलेन बनने के बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिली। क्रासिंग होने के कारण बड़े वाहन फंस जाते है। शहर के प्रमुख मार्ग कुंवर सिंह चौराहे पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी अधिक दिखाई पड़ती है। मार्ग पर ई-रिक्शा खड़े होने से दिक्कत होती है। -रोडवेज के पास सड़क पर रहता जमावड़ा शहर के अंदर अत्यधिक ई-रिक्शा होने के कारण दिक्कतें हो रही हैं।स्टेशन-शहीद पार्क चौक मार्ग, शहीद पार्क चौक क्षेत्र, सिनेमा-हनुमानगढ़ी मार्ग, कासिम बाजार, टाउनहाल रोड, गुदरी बाजार व लोहापट़्टी, आर्य समाज रोड।ई-रिक्शा सिस्टम से संचालन को समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इनके रूट निर्धारण की प्रक्रिया नए सिरे से की जाएगी। इसकी योजना बनाई जा रही है। जल्द ही इसका पालन कराया जाएगा।-अनवर अली, प्रभारी निरीक्षक यातायात।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 22:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ballia News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, लगता है जाम #E-rickshawDriversAreArbitrary #TrafficSystemCollapses #CausingTrafficJams. #SubahSamachar