भूल जाइए पुरानी ड्राइविंग: अब सुपरबाइक की तरह आगे झुककर चलाएंगे कार, जानिए क्या है 'Apex Position'

आमतौर पर कार चलाते समय ड्राइवर आराम से पीछे की तरफ टेक लगाकर बैठते हैं। लेकिन, एक डच हाइपरकार स्टार्टअप कंपनी ने कार डिजाइनिंग का यह सबसे बुनियादी नियम बदल दिया है। सानरिवाटी (Sanrivatti) नाम की इस कंपनी ने एक नया और अनोखा ड्राइविंग स्टाइल पेश किया है, जिसमें ड्राइवर सुपरबाइक राइडर की तरह आगे की तरफ झुककर कार चलाएगा। कंपनी ने इसे एपेक्स पोजीशन (Apex Position) नाम दिया है। आइए समझते हैं कि यह तकनीक क्या है और इसके क्या फायदे हैं। सुपरबाइक से आया यह अनोखा आइडिया आजकल की हाइपरकार कंपनियां सिर्फ टॉप स्पीड और नए-नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स पर फोकस कर रही हैं। लेकिन सानरिवाटी के फाउंडर और सीईओ सैंटियागो सांचेज रिवेरो ने कुछ अलग सोचा। उन्होंने महसूस किया कि आज की कारें इतनी ज्यादा हाई-टेक हो गई हैं कि सड़क और ड्राइवर के बीच बहुत सारे सेंसर्स और कंप्यूटर आ गए हैं। इससे ड्राइवर कार से जुड़ नहीं पाता और खुद को सिर्फ एक यात्री जैसा महसूस करता है। दूसरी तरफ, जब कोई राइडर सुपरबाइक चलाता है, तो वह आगे झुका होता है और बाइक के हर मूवमेंट को महसूस करता है। सुपरबाइक के इसी रोमांच और कार से जुड़ाव को चार-पहिया गाड़ी में लाने के लिए एपेक्स पोजीशन का आइडिया तैयार किया गया। आखिर क्या है एपेक्स पोजीशन स्पोर्ट्स और हाइपरकार्स में आमतौर पर ड्राइवर की सीट पीछे की तरफ झुकी होती है। लेकिन 'एपेक्स पोजीशन' कार के पूरे लेआउट को बदल देता है: सीट की जगह: इसमें ड्राइवर की सीट कार के बिल्कुल बीचोबीच सेट की गई है। आगे की तरफ पोजीशन: सीट को आगे वाले पहियों के काफी करीब रखा गया है। बैठने का तरीका: इसमें ड्राइवर पीछे टेक लगाने के बजाय आगे की ओर थोड़ा झुका हुआ बैठेगा, बिल्कुल रेसिंग बाइक के राइडर की तरह। एपेक्स पोजीशन के मुख्य फायदे सड़क का शानदार और साफ नजारा: आगे की तरफ बैठने से ड्राइवर को सामने की सड़क का बड़ा और साफ व्यू मिलेगा। इससे रेस ट्रैक या सड़क पर मोड़ को देखना और कार को सही दिशा में कंट्रोल करना बहुत आसान हो जाएगा। कार से सीधा कनेक्शन: जब कार अचानक स्पीड पकड़ेगी, तेज ब्रेक लगाएगी या मुड़ेगी, तो ड्राइवर कार की हर हरकत को सीधे महसूस कर पाएगा। वह सिर्फ सीट बेल्ट से बंधा हुआ इंसान नहीं, बल्कि ड्राइविंग का एक एक्टिव हिस्सा बन जाएगा। कब लॉन्च होगी यह कार सानरिवाटी का कहना है कि वे इसी एपेक्स पोजीशन फिलॉसफी पर एक शानदार हाइपरकार तैयार कर रहे हैं। इसके शुरुआती मॉडल पर तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही महीनों में कंपनी इस कार के फाइनल लुक और फीचर्स से पर्दा उठा देगी। उनका लक्ष्य सिर्फ एक तेज मशीन बनाना नहीं है, बल्कि एक ऐसी कार बनाना है जो ड्राइवर को ड्राइविंग का असली मजा और अनुभव दे सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 19:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भूल जाइए पुरानी ड्राइविंग: अब सुपरबाइक की तरह आगे झुककर चलाएंगे कार, जानिए क्या है 'Apex Position' #Automobiles #National #ApexPosition #Sanrivatti #Hypercar #SubahSamachar