Durg : ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई, 7 सटोरिए गिरफ्तार, इंस्टाग्राम में आईडी भी उपलब्ध करते थे आरोपी

दुर्ग में जामुल थाना पुलिस ने नालंदा स्कूल के पीछे सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2 के एक किराए के मकान में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की गई। पुलिस ने मौके से 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया है। जामुल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुन्दर विहार के फेस 2 के किराए के मकान में ऑनलाइन सट्टे संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उपयुक्त मकान पर कार्यवाही की गई। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ड्रैगन टाइगर, अंदर-बाहर, तीन पत्ती, टेनिस,फुटबॉल एवं रूलेट जैसे खेलों को इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का गेम संचालित कर रहे थे। इसके लिए बाकायदा आईडी भी उपलब्ध भी करते थे। मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से सट्टा खिलाया जाता था। गिरोह द्वारा विभिन्न सिम कार्ड एवं म्यूल बैंक खातों के माध्यम से अवैध लेन-देन को छिपाने के प्रयास में थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में जानकारी लगी कि आरोपी प्रतिदिन 3 से 7 लाख तक के लेन-देन एवं करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का संचालन इस गिरोह में शामिल लोग कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक लाख नगद,16 मोबाइल,एक लैपटॉप,7 बैंक पासबुक समेत इलेक्ट्रॉनिक साम्रगी बरामद की है।पकड़े आरोपी में पोषण निषाद,योगेश विश्वकर्मा,गौरव तिवारी,संजय जायसवाल,चुनेश निषाद,विक्रम उर्फ विक्की सिंह और उदल शामिल है। छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर किराए के मकान पर दबिश देकर कार्यवाही की गई जहां से 7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।और नगदी, बैंक पासबुक और ऑनलाइन में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक साम्रगी बरामद किया है सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। ऑनलाइन गेमिंग एप्प पर पुलिस की कार्रवाई - फोटो : credit

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 17:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Durg : ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई, 7 सटोरिए गिरफ्तार, इंस्टाग्राम में आईडी भी उपलब्ध करते थे आरोपी #CityStates #Crime #Durg-bhilai #Durg_onlineGaming #SubahSamachar