नौकरी दिलाने के नाम पर लगाया चूना: योगा टीचर भर्ती में ठगी करने वाला आरोपी अरेस्ट, 11 नियुक्ति पत्र बरामद; FIR

सरकारी स्कूलों में योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को मुबारकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 11 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती निवासी सुजाता जायसवाल ने एक अगस्त को पुलिस से शिकायत की थी कि रितेश वर्मा, संदीप गुप्ता और उनके अन्य सहयोगियों ने एनजीओ में योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे और कई अन्य लोगों से प्रति व्यक्ति 1.35 लाख रुपये लिए। आरोप है कि इसके बाद मेक्स आइडिया के नाम से फर्जी और कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर मुबारकपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले में दो अगस्त को आरोपी रितेश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी मामले में वांछित चल रहे एक अन्य आरोपी राजेंद्र चौहान की पुलिस तलाश कर रही थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 24, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नौकरी दिलाने के नाम पर लगाया चूना: योगा टीचर भर्ती में ठगी करने वाला आरोपी अरेस्ट, 11 नियुक्ति पत्र बरामद; FIR #CityStates #Varanasi #Azamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar