Jind News: अंडर-19 वर्ग की ट्रिपल जंप में मुस्कान प्रथम

जूडो, हॉकी और एथलेटिक्स में रोमांचक मुकाबले, विजेता खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाई जगह संवाद न्यूज एजेंसीजींद। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शनिवार को नरवाना के नवदीप स्टेडियम में बालिका वर्ग के जूडो, एथलेटिक्स, वुशु प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संतोष ने जूडो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। एईओ मुनीत बेरवाल ने बताया कि अंडर-14 जूडो में मानवी, निधि, रितु, तन्वी, अवनी, सपना और कोमल अपने-अपने भार वर्ग में विजेता रहीं। अंडर-17 में दीपिका, तनु, आरजू, पावनी, कल्पना, प्रीति, निशु, भारती और अंजलि ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। अंडर-19 वर्ग में ज्योति, संजीवनी, अंशु, मानसी, प्रीति, प्रियांशी और नक्षिता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग की ट्रिपल जंप में मुस्कान प्रथम व शोमी द्वितीय, शॉटपुट में खुशी प्रथम व राखी द्वितीय, डिस्कस थ्रो में अंशु प्रथम व शगुन द्वितीय, 3000 मीटर दौड़ में महक प्रथम व दिशा द्वितीय रही। 100 और 400 मीटर हर्डल में नैंसी ने पहला स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में मुस्कान, लॉन्ग जंप में प्राची तथा हैमर थ्रो में चाहत विजेता रहीं। अंडर-17 वर्ग में समीक्षा ने 100 मीटर, नीतीश ने 200 मीटर, नेहा ने 400 मीटर तथा अमन ने 800 और 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में पलक, मानसी, कृषि और हर्षिता ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अगले चरण के मुकाबले 3 अगस्त को होंगे। इसमें लड़कों की एथलेटिक्स तथा लड़के और लड़कियों के जूडो, वुशु और स्केटिंग प्रतियोगिताएं नरवाना के नवदीप स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: अंडर-19 वर्ग की ट्रिपल जंप में मुस्कान प्रथम #Dumerkha'sTeamEmergedVictoriousInUnder-17Hockey. #SubahSamachar