Rohtak News: मरम्मत कार्य के चलते ऑपरेशन थियेटर लेबर रूम के पास शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक । नागरिक अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ऑपरेशन थियेटर की मरम्मत के चलते उसे अस्थायी रूप से लेबर रूम के पास शिफ्ट किया गया है, जिससे रोजाना होने वाले ऑपरेशनों की संख्या में भारी कमी आई है। पहले अस्पताल में प्रतिदिन करीब 15 ऑपरेशन किए जाते थे, जिनमें नेत्र, अपेंडिक्स, सिजेरियन समेत अन्य सर्जरी शामिल थीं, लेकिन अब केवल चार ऑपरेशन ही हो पा रहे हैं।इस स्थिति के कारण मरीजों की वेटिंग लगातार बढ़ रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार रोजाना लगभग 10 मरीजों की वेटिंग बढ़ रही है, जिससे ऑपरेशन के लिए इंतजार लंबा होता जा रहा है।अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि इमरजेंसी मामलों को प्राथमिकता देकर तत्काल ऑपरेशन किए जा रहे हैं। वहीं सामान्य मरीजों को करीब 10 दिन बाद की तारीख दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन थियेटर की मरम्मत का कार्य अगले 10 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ऑपरेशन थियेटर को पुनः पुराने स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन मरीजों को कम से कम परेशानी हो, इसके प्रयास कर रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 18:19 IST
Rohtak News: मरम्मत कार्य के चलते ऑपरेशन थियेटर लेबर रूम के पास शिफ्ट #DueToRepairWork #TheOperationTheatreHasBeenShiftedNearTheLabourRoom.DueToRepairWork #TheOperationTheatreHasBeenShiftedNearTheLabourRoom. #SubahSamachar
