Kedarnath: धाम में खराब मौसम, दोपहर से रोकी गई केदारनाथ यात्रा, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका

बारिश और खराब मौसम के चलते शुक्रवार को दोपहर एक बजे से केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। सुरक्षा के चलते श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग, सीतापुर, गौरीकुंड समेत विभिन्न पैदल पड़ावों पर यात्रियों को रोक दिया गया और सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। शुक्रवार सुबह से जिलेभर में मौसम खराब बना रहा और लगातार बारिश होती रही। इसके चलते केदारनाथ पैदल मार्ग के कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया। चीरबासा क्षेत्र में भी पत्थर गिरने की घटना में एक घोड़ा-खच्चर संचालक की मौत के बाद प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए यात्रा रोकने का निर्णय लिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। साथ हीमार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है। Rudraprayag:केदारघाटी में मौसम खराब, बदरीनाथ से देहरादून के लिए उड़े हेलीकॉप्टर की ऊखीमठ में इमरजेंसी लैंडिंग

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kedarnath: धाम में खराब मौसम, दोपहर से रोकी गई केदारनाथ यात्रा, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका #CityStates #Dehradun #Rudraprayag #Uttarakhand #BadWeather #KedarnathDham #KedarnathYatra #SubahSamachar